घर पर झगड़ाकर मंदिर पहुंची और खा लिया जहर

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में साईधाम कालोनी के पास एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया। महिला अपने पति से विवाद होने पर घर से आयी थी। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। महिला विवाद होने पर घर से चली आयी। बताया जा रहा है कि महिला ने साईधाम कालोनी के पास आकर सड़क पर जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की हालत बिगडने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया गया है।