विवाहिता ने पी लिया तेजाब

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में तेजाब पी लिया। हालत बिगडने पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव रथेडी निवासी 25 वर्षीय रेशमा पत्नी परवेज ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।