मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपार थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी 55 वर्षीय चंद्रदत्त त्यागी पुत्र जयदयाल शनिवार दोपहर बाइक पर किसी काम से पुरकाजी की तरफ जा रहे थे। दिल्ली-दून हाईवे पर गांव फलौदा के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रदत्त त्यागी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। इसके अलावा रूड़की रोड बिजलीघर निवासी गोगा पुत्र शालीग्राम बिजलीघर के सामने हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बामनहेडी पुल पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के ंिजंद जनपद के सफीदो निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामधन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सरवट निवासी शाहनवाज पुत्र शहजाद भी सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, कई घायल